Agra, Uttar Pradesh, India. छावनी वेलफेयर सोसायटी, आगरा ने छावनी परिषद की अधिशासी अधिकारी सुश्री ज्योति कपूर को एक पत्र लिखकर अवगत कराया है कि छावनी परिषद के वार्डो में खरंजे व नालियां काफी लम्बे समय से टूटे-फूटे एवं खराब पड़े हुए हैं। मांग की है कि इनकी मरम्मत व निर्माण कराया जाए।
हो रहीं दुर्घटनाएं
परिषद के सदस्यों ने कहा कि इन रास्तों से स्थानीय बच्चे, बुजुर्ग व महिलायें निकलते हैं। इस कारण यहां पर हर समय दुघर्टना होने का खतरा बना रहता है। कई दुघर्टनायें भी हो चुकी हैं, जिनमें काफी लोग घायल भी हो चुके हैं।
इन्होंने की है मांग
मांग करने वालों में छावनी वेलफेयर सोसायटी के अशोक चौबे, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, रमाशंकर गोयल, किशन कुमार गोयल, रिंकू अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, डॉ. धीरज मोहन सिंघल, गिर्राज अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, सूर्यांश गर्ग, मुकुन्द गर्ग आदि हैं।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026