आगरा: बुधवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। सीएम योगी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा आएंगे। सीएम दोपहर 1:45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वो पहले मथुरा जाएंगे। मथुरा से शाम 5:40 बजे वापस आगरा आएंगे। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पर जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
शाम लगभग सात बजे मेट्रो के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। करीब आधे घंटे तक मेट्रो स्टेशन पर रहेंगे। इसके बाद रात साढे़ सात बजे खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- श्री रामलीला कमेटी आगरा ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को मिली श्रृंगार की जिम्मेदारी - September 28, 2026
- वाराणसी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटकी मिली ‘मिस प्रेटी इंडिया’ - September 28, 2026
- बैंक यूनियनों ने वापस ली देशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल: आईबीए के आश्वासन के बाद सोमवार से बैंक रहेंगे सामान्य रूप से खुले - September 28, 2026