आगरा। कागारौल थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को भाइयों में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष में पिता की भी जान चली गई। सुबह हुई वारदात में बड़े भाई ने अपने दो छोटे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला करके उनकी जान ले ली थी और पिता को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था।
गढ़ी कालिया निवासी राजेन्द्र सिंह के पांच बेटे थे, सोमप्रकाश 43, भानु व कान्हा शादीशुदा, जबकि करुआ व हेमप्रकाश 38 अविवाहित थे। बताया जा रहा है कि विगत कुछ वर्ष पूर्व पिता राजेन्द्र ने अपने बड़े बेटे सोमप्रकाश के नाम जमीन का एक हिस्सा कर दिया था, पिता के इस फैसले से परिवार में क्लेश शुरू हो गया था। तीन माह पूर्व पिता ने जमीन के एक हिस्से को बेच दिया, पिता के फैसले से परिवार के सभी लोग संतुष्ट नहीं थे। जमीन बेच देने के बाद परिवार में आए दिन क्लेश होता था।
मंगलवार को क्लेश इतना बढ़ गया कि भाई भाई की जान लेने पर उतारू हो गया। खूनी संघर्ष में सोमप्रकाश, हेमसिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पिता राजेन्द्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल राजेन्द्र को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया था, जहां से आगरा के लिये रेफर कर दिया था। जहां उनकी मौत हुयी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026