आगरा। हाईस्कूल और इंटर यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम इसी माह में 20 के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद बोर्ड ऑफिस में तेजी के साथ रिज़ल्ट तैयार कराया जा रहा है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
गौरतलब है कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 12 मार्च को समाप्त हो गई थीं। इसके बाद तेज़ी के साथ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ था, जो दो अप्रैल को समाप्त हुआ।
बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 54 लाख से अधिक छात्र- छात्राएँ शामिल हुए थे। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षार्थी एसएमएस के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026