लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की तारीख तय हो गई है। पार्टी ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत 14 दिसंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की घोषणा की जाएगी।
पार्टी की ओर से बताया गया कि 13 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसी दिन शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। यदि चुनाव की आवश्यकता हुई तो 14 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद नतीजे घोषित होंगे।
कौन बनेगा यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष?
प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर संगठन और नेताओं के बीच चर्चाएं तेज हैं। सबसे अधिक चर्चा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के नाम की है। माना जा रहा है कि पार्टी संगठन उन्हें प्रदेश की कमान सौंप सकता है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई अन्य नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं। संगठन से जुड़े कुछ सूत्रों का दावा है कि अंतिम नाम काफी चौंकाने वाला भी हो सकता है।
14 दिसंबर को आधिकारिक ऐलान के साथ प्रदेश भाजपा की नई टीम को नेतृत्व मिल जाएगा, जिसके बाद पार्टी लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में नए तेवर के साथ जुटेगी।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026