यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बेमौसम बरसात ने एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा ने लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, तेज हवा के चलते फसलों को नुकसान हुआ है, कई जिलों में खड़ी फसलें तेज हवा की वजह से गिर गयी हैं। वहीं, प्रदेश के चार दर्जन से अधिक जिलों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के चार दर्जन से अधिक जिलों में रविवार को बरसात के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात का भी पूर्वानुमान हैं। सोमवार से आसमान साफ होगा और धूप निकलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। बरसात के साथ तेज हवा भी चलेगी।
लखनऊ में गिरा पारा
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में हवा की रफ्तार 40 किमी. प्रति घंटे के आसपास थी। दिन भर में दो मिमी के करीब बारिश रिकाॅर्ड हुई। दिन का तापमान शुक्रवार को 30.5 डिग्री था, जो शनिवार को लुढ़ककर 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि बादलों के घिरे रहने के कारण न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 12.1 के मुकाबले 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इन जिलों में बारिश की चेतवानी
रविवार को राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व अन्य आस-पास के जिलों में बारिश के आसार हैं।
-एजेंसी
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026