चंदौली। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ की। कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ गिरा है। चरखे से क्रांति आई थी, और अब बुलडोजर से शांति आई है। इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि,
गरीब, नौजवान, किसान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी काम किए हैं।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया है। गरीबों को राशन, दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा।
9 साल बेमिसाल
इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना हो रही है। सरकार के 9 साल बेमिसाल थे। डबल इंजन की सरकार ने देश की तरक्की के साथ विश्व में भी नाम रोशन किया है। 2004 से 2014 तक घोटाले वाली सरकारें थीं और अब बेदाग सरकार है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026