SP singh baghel

केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा और अलीगढ़ मंडल को मिलाकर ताज प्रदेश के पक्ष में

PRESS RELEASE

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि वह आगरा और अलीगढ़ मंडल को मिलाकर नए छोटे प्रदेश की मांग का समर्थन करते हैं।  ताज प्रदेश निर्माण समिति द्वारा रविवार को उनके आवास पर दिए गए ज्ञापन के संदर्भ में उन्होंने यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल को बताया गया कि केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजधानी मेरठ में बनाए जाने के लिए बयान दिया है। आगरा और अलीगढ़ के लोग उसके पक्ष में नहीं है, हम उस पश्चिम  प्रदेश में नहीं रहना चाहते हैं।  हमारा आगरा और अलीगढ़ मंडल नया प्रदेश बनने के लिए सक्षम है, इसकी आबादी तकरीबन पंजाब और हरियाणा के बराबर है, उत्तराखंड से ढाई गुना ज्यादा और हिमाचल प्रदेश से 3 गुना ज्यादा है। जब वह प्रदेश बन सकते हैं तो ताज प्रदेश क्यों नहीं ?

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर बघेल ने साफ तौर पर कहा वह व्यक्तिगत तौर पर छोटा राज्य बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने यह भी कहा यदि यह छोटा राज्य बनता है तो देश में सबसे ज्यादा समृद्ध राज्य होगा। इस मौके पर मंत्री ने एक सवाल किया कि नए प्रदेश का क्या यही नाम रखेंगे?  समिति ने उन्हें कहा, नाम आप रखेंगे, कोई भी रख लीजिए।  हमारा मतलब नाम से नहीं है,  क्षेत्र से है। छोटा प्रदेश होना चाहिए जिसके केंद्र में आगरा और अलीगढ़ मंडल होने चाहिए। इससे बड़े राज्य की जरूरत नहीं है।

ताज प्रदेश निर्माण समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नया ताज प्रदेश बनने से अनेक प्रकार की समस्याएं समाधान होगी, 100 किलोमीटर के दायरे में सभी को सारी सुविधाएं मिलेंगी, कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरेगी तो न्याय व्यवस्था में भी सुधार होगा। हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग जो बरसों से चली आ रही है,  वह समाप्त होगी। भ्रष्टाचार कम  होगा,  सरकार की आमदनी बढ़ेगी,  लोगों की भाग दौड़ के खर्चे कम होंगे, पेट्रोल डीजल की बचत होगी,  सड़क कम टूटेंगी, निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा और भी तहर-तरह के लाभ मिलेंगे।

ज्ञापन देने वालों में समिति के संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह, सचिव दिनेश कुमार वर्मा ‘सारथी’,  कोषाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह, सुनहरी लाल गोला,  विकास मोहन बंसल, घन श्याम वर्मा, मन मोहन भारद्वाज, शशिकांत अग्रवाल आदि शामिल थे।

आखिर इजराइल और हमास के बीच क्यों हो रहा है युद्ध

Dr. Bhanu Pratap Singh