New Delhi, Capital of India. भारतीय मजदूर संघ की पत्रकार ईकाई वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने डिज़िटल मीडिया का चौथा अवार्ड समारोह आयोजित किया। राजधानी दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज के ऑडीटोरियम में देशभर से आए 98 डिजिटल मीडिया पत्रकारों और 48 रेडियो ब्रॉडकास्टर्स को केंद्रीय राज्यमंत्री विधि एवं न्याय प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने डिजिटल मीडिया अवार्ड से नवाजा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. बघेल ने पत्रकारों को कोरोना योद्धाओं की श्रेणी में रखा और कोरोना काल में उनके सेवा कार्यों को अति महत्वपूर्ण बताया।
इस कार्यक्रम में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इक़बाल सिंह, बीजेपी विधायक अभय वर्मा, रेलवे बोर्ड पीएससी चेयरमैन रमेश चन्द्र, रिटायर्ड मेजर जनरल एसपी सिन्हा, रिटायर्ड मेजर जनरल पी.के सहागल, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख शामिल हुए। दिल्ली प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अनीश मिश्रा, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री दीपेंद्र चाहर, माता सुंदरी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ हरमीत कौर भी उपस्थित रहे।
देश में पहली बार मृदला घई का मीडिया के लिए लिखा गीत भी लॉन्च किया गया। इसे अलका याज्ञनिक और शान ने स्वर दिए। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर की एक मीडिया डायरेक्टरी भी लॉंन्च की गई। कार्यक्रम में यूनियन के सदस्यों को इंश्योरेंस कवर भी दिया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला। प्रथम सत्र में डिज़िटल मीडिया के विशेषज्ञों तीर्थंकर सरकार, अविनाश, आदित्य सिन्हा ने महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां साझा की।
वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी, महामंत्री नरेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय एवं दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव देवेंद्र तोमर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन, उपाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, सुदीप सिंह, अशोक धवन, सुधीर सलूजा, अशोक सक्सेना,देवेंद्र भदौरिया, सुनील परिहार,प्रीतपाल सिंह, लक्ष्मण इंदौरिया, ईश मलिक, रोहित सहित दिल्ली के सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026