Agra, Uttar Pradesh, India. व्यापारिक एवं औद्योगिक हितों की सर्वोच्च संस्था भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, चेयरमैन बाल किशन अग्रवाल, महामंत्री गोपाल मोर और कोषाध्यक्ष जगदीश बेरीवाल ने ए-9, कमलानगर, आगरा निवासी मुरारी लाल फतेहपुरिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया है।
मुरारीलाल फतेहपुरिया वरिष्ठ व्यापारी नेता हैं। व्यापारियों के लिए लम्बे समय तक संघर्ष किया है। व्यापारियों के मुद्दों के लेकर अनेक बार सड़क पर आकर संघर्ष किया है। उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से है। वे भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
अग्रवाल महासभा के संरक्षक केदारनाथ अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल महामंत्री, संदीप गोयल कोषाध्यक्ष, मुकेश नेचुरल, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, शकुन बंसल, सचिन गोयल, निखिल गर्ग आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026