केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि हिंदुओं को ‘हलाल’ मांस खाना छोड़ देना चाहिए. उन्हें सिर्फ और सिर्फ झटके वाला मीट खाना चाहिए.
बीजेपी नेता ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में समर्थकों से कहा कि वे इस बात की प्रतिज्ञा लें कि वे अब से हलाल मांस खाकर अपना ‘धर्म भ्रष्ट’ नहीं करेंगे.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं उन सभी मुस्लिमों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने तय किया है कि वे सिर्फ हलाल मांस ही खाएंगे. अब हिंदुओं को भी अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति इसी तरह की प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए. मुस्लिम समुदाय में झटके का मांस खाना प्रतिबंधित है. इस वजह से वे सिर्फ हलाल मीट ही खाते हैं.”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भी ‘हिंदू जानवर की बलि देते हैं तो वे एक ही झटके में मारते हैं. झटका ही असल हिंदू तरीका है इसलिए हिंदुओं को हलाल मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए. उन्हें हमेशा झटका मांस ही खाना चाहिए.’
गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि ऐसे बूचड़खाने स्थापित करने की जरूरत है, जहां झटका मीट मिलता हो.
इससे पहले गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खत लिखकर खाने की चीज़ों के पैकेजिंग को हलाल सर्टिफ़ाई करने पर बैन लगाने की बात कही थी.
बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने हलाल सर्टिफ़ाई प्रोडक्ट्स पर बैन लगाने का फ़ैसला किया.इसके बाद से हलाल और झटका मीट को लेकर बहस छिड़ गयी है.
-एजेंसी
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026