केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार 2024 में भी जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि इस बार ही हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। खेल मंत्री का कहना है कि भाजपा समाज के सशक्तिकरण विश्वास करती है न कि तुष्टिकरण में।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल साल पूरे होने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की। ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों को 3.5 करोड़ घर दिए हैं। हमने 11.72 शौचालय पूरे देश में बनवाए। 9.6 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए। 60 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज तो 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको दिया, फिर चाहे वह भाजपा शासित राज्य हों या फिर गैर भाजपा शासित राज्य। हमने पूरे देश में योजनाओं को लागू किया। हमने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया।
हमारी सरकार सिर्फ जनता की सेवा करती है
अनुराग ठाकुर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि 2014 से पहले कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना लिया था। लेकिन भाजपा ने नौ सालों में सिर्फ विकास किए। कल्याणकारी योजनाएं लागू की। आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे बुनियादी संस्थाओं का निर्माण करवाया। हमारी सरकार सिर्फ जनता की सेवा करने में विश्वास करती है। लेकिन विपक्ष सिर्फ राजनीति में विश्वास करता है। इसलिए हमें पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि हम एक बार फिर 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता और जनता की सेवा बरकरार रखेंगे।
27 प्रतिशत लोगों को गरीबी से उबारा
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले नियमित घोटाले उजागर होते थे। कांग्रेस ने गरीबी हटाने के लिए नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटाई। हमारी सरकार ने 27 प्रतिशत लोगों को गरीबी से उबारा है। हमने गरीबों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनका सम्मान किया। आज हर भारतीय को लगता है कि नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार उनकी अपनी सरकार है।
दुनिया से बेहतर स्थिति हमारी
मंत्री ठाकुर ने मल्लिकार्जुन खरगे के उस दावे को भी सिरे से नकार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महंगाई बढ़ गई है। ठाकुर ने कहा कि अगर महंगाई है तो आंकड़े लाएं और उसे स्पष्ट करें। ठाकुर ने बताया कि आज भारत में महंगाई की स्थिति अमेरिका और यूरोपीय देशों सहित तमाम विकसित देशों से बेहतर है। विश्व में जब कोई संकट नहीं था तब उस दौरान कांग्रेस शासन में 12 से 14 प्रतिशत महंगाई थी। कांग्रेस को पहले अपनी सरकार के आंकड़े देखना चाहिए।
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026