Agra, Uttar Pradesh, India. ताजमहल के शहर आगरा में कोरोना का दोहरा खतरा है। एक तो यहां देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं। दूसरे कोरोना ने नेताओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। इसलिए नेताओं के संपर्क में रहने वाले लोग सावधान रहें। महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के बाद केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को भी कोरोना हो गया है। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय भी पृथकवास में चले गए हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री और आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने ट्विटर पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है I have tested positive for covid 19 . Have isolated myself at home . Those who came in touch with me in Last few days. Kindly isolate yourself and get tested #COVID19. उल्लेखनीय है कि एसपी सिंह बघेल कोरोना की दूसरी लहर में भी कोरोना संक्रमित हो गए थे।
आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय 177 केस कोरोना सक्रिय हैं। पता चला है कि दो मरीजों में कोरोना का ओमीक्रोन वायरस पाया गया है। यह चिन्ता का विषय है। जिला प्रशासन सभी ऐतिहायतन कदम उठा रहा है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह अवगत कराया है कि पिछले चौबीस घंटे 4256 नमूने लिए गए, जिनमें से 64 कोरोना संक्रमित पाए गए। वर्तमान में कोरोना के 177 रसक्रिय मरीज हैं।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026