रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 40 दिन हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रूस की सेना ने एक बार फिर कीव पर कब्जा कर लिया है। वहीं रविवार को कुछ ऐसी तस्वीरें आईं जिनमें देखा जा सकता है कि सड़कों पर लावारिश लाशें पड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना ने कीव में रूसी सैनिकों पर जमकर गोलीबारी की और इसमें बहुत सारे लोग मारे गए।
अब यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि देश के बड़े शहरों के 11 मेयर रूसी सेना के कब्जे में हैं। उनको बंधक बना लिया गया है। इनमें कीव, खेरसन, खारकीव, जोपोरिज्जिया, माइकोलेव और डोनेत्स्क के स्थानीय नेता भी शामिल हैं। उप प्रधानमंत्री इर्याना वेरेश्चुक ने वीडियो मेसेज में यह दावा किया है।
उन्होंने कहा कि रूसी सेना के हमले में कीव के मोतीजिन विलेज के हेड और उनकी पत्ती की हत्या कर दी गई।
-एजेंसियां
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026