उदयपुर हत्याकांड के विरोध में जयपुर में आज संत समाज सड़क पर उतर गया है। संतों के साथ हिंदू समाज के लोग स्टेच्यू सर्किल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान गहलोत सरकार पर बरसे लोग
जयपुर में सर्व हिंदू समाज की ओर से एक बड़ा सामूहिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में संत और हिंदू समाज से लोग जुटे। प्रदर्शन में वक्ताओं ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। वहीं हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। प्रदर्शन में लोग भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। इस दौरान जयश्री राम के नाम का उद्घोष किए गए। इसके साथ ही ‘मदरसे बंद करो’, ‘पीएफआई पर ताला’, ‘राजस्थान का तालिबानीकरण बंद हो’ जैसे नारे लगे। बड़ी संख्या में साधु-संत भी सभा में पहुंचे और जिन्होंने हिंदू को एकीकृत करने पर जोर दिया।
कन्हैया की हत्या का विरोध
उदयपुर हत्याकांड के विरोध में जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर बड़ी संख्या में लोग कन्हैयालाल की हत्या का विरोध जताने पहुंचे। संत समाज के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। वहीं कुछ ही देर में एक मौन जुलूस भी निकाला जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
-एजेंसियां
- आगरा के पिनाहट में ‘दबंगों की दबंगई’: प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़ के बाद की फायरिंग - March 30, 2026
- हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई संगम: आगरा का ईद मिलन बना राष्ट्रीय एकता की मिसाल - March 30, 2026
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026