आगरा। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्ली से एमडी (मेफेड्रोन) लेकर आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 210 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद एमडी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना पर गुरु का ताल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से एमडी बरामद हुई। मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयचंद यादव उर्फ अजय यादव (24) और राजेश यादव (24) निवासी जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में जयचंद ने बताया कि वह बड़े तस्कर विजयपाल उर्फ गांधी राजा के लिए काम करता है और दिल्ली से एमडी लाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था, खासकर छतरपुर क्षेत्र में। राजेश ने भी तस्करी की जानकारी होने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एमडी के अलावा दो मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि जयचंद पहले भी ड्रग्स सप्लाई के मामले में पकड़ा जा चुका है और उसका संबंध बड़े नेटवर्क से जुड़ा है।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरोह के सरगना विजयपाल उर्फ गांधी राजा की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा।
- Agra News: किरावली में सांसद राजकुमार चाहर का ‘रुद्र रूप’: जनसुनवाई में अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, बोले- “जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए तो खैर नहीं” - March 22, 2026
- आगरा में करोड़ों का बाईपास तैयार, फिर भी शहर में दौड़ रहे भारी वाहन; मानवाधिकार आयोग ने NHAI को किया तलब - March 22, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी में 14 गायों की मौत से मचा हड़कंप; खेतों में चरने गई थीं, तड़पकर तोड़ा दम - March 22, 2026