महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था पर नाव वाले जमकर चांदी काट रहे हैं। आम दिनों में जो नाव का किराया सिर्फ 50-60 रुपए होता था, अब वही 2000-2500 रुपए तक वसूला जा रहा है। कई श्रद्धालुओं को 10-12 हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। संगम तट तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को मजबूरी में ये भारी भरकम किराया चुकाना पड़ रहा है।
https://x.com/SachinGuptaUP/status/1889148133533229169?t=kLHjJYPDXfZIqJTS-SoTwA&s=19
मेला प्रशासन इस पर पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है, जिससे नाव वालों की मनमानी और बढ़ गई है। हजारों की संख्या में लोग संगम स्नान के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन ज्यादा किराया सुनकर कई श्रद्धालु मायूस होकर लौट रहे हैं।
लोगों की मांग है कि प्रशासन इस पर सख्त कदम उठाए और नाव किराए को तय सीमा में रखे ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से संगम स्नान कर सकें।
-साभार सहित
- दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी कांग्रेस: 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मिली इजाजत, CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर होगा हल्लाबोल - October 18, 2026
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026