उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की सुबह जहरीली टॉफी खाने से तीन परिवारों के चार बच्चों की मौत हो गई।
घटना कसया थाना क्षेत्र के लाथुर टोला में हुई, जिसमें दो लड़कियों और 2 लड़कों की मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉफियों को उनके घरों के बाहर फेंक दिया गया था और बच्चों ने उन्हें उठाकर खा लिया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को राहत प्रदान करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बच्चों की मौत का एक कारण एंबुलेंस के पहुंचने में देरी भी है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026