मुंबई: टीवीएफ (द वायरल फीवर) ने बिना किसी शक दर्शकों को अपने दमदार कंटेंट के जरिए बांधे रखा है। अब इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, कंटेंट क्रिएटर ने दर्शकों के लिए अपना नया शो “वेरी पारिवारिक” लाया है। इसमें दर्शकों के लिए एक नया और रिलेटेवल कहानी है। इसके आने से शो को ऑडियंस से बहुत तारीफ मिली है और इसे एक दमकेदार वापसी के रूप में भी देखा जा रहा है।
दर्शकों को टीवीएफ की ‘वेरी पारिवारिक’ फिल्म बहुत पसंद आ रही है। शो में आज के जमाने के कपल की कहानी है, जो अपने माता-पिता के साथ समझदारी से एडजस्ट कर लेते हैं। दर्शक शो की दिल से तारीफ कर रहे हैं और इसे मजेदार कह रहे हैं, इसकी राइटिंग, बैकग्राउंड स्कोर, और बहुत अच्छा है। दर्शक सब्जेक्ट से रिलेट कर रहे हैं।
टीवीएफ अपने शो के साथ आईएमडीबी की टॉप 250 टीवी शो की ग्लोबल लिस्ट में सबसे आगे हैं। लिस्ट में उनके 7 शो हैं जो देश के किसी भी दूसरे कंटेंट प्रोड्यूसर से कहीं ज़्यादा हैं। इसके साथ ही, ‘द ग्रेट इंडियन कोड’ के अलावा, टीवीएफ के पास 2024 में रिलीज़ होने के लिए एक दिलचस्प शो हैं। रोमांचक बात यह है कि दर्शकों को सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले शो पंचायत, कोटा फ़ैक्टरी और गुल्लक के अगले सीज़न भी देखने को मिलने वाले हैं।
-up18News/अनिल बेदाग
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026