Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच ने 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे के स्थान पर तुलसी पूजन दिवस ममाया। साथ ही हर किसी से आह्वान किया कि हर वर्ष 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन करें। तुलसी हमारे परिवार का अभिन्न अंग है। तुलसी पूजन से ही दिन की शुरुआत होती है। इस दौरान तुलसी मैया के जयकारे भी लगाए गए।
यह कार्यक्रम यूपीएसआईडीसी के ईपीआईपी, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा स्थित अशोक नक्षत्र वाटिका में किया गया। मंच ने यहां 21 प्रकार के पौधे रोपे हैं। इन्हीं पौधों के बीच गमले में तुलसी मैया की स्थापना की गई। इसके चारों ओर महिला और पुरुषों ने बैठकर पूजन किया। सबके हाथ में दीपक थे। फिर गीत गाते हुए तुलसी की परिक्रमा की।

इस मौके पर आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि आज से बड़े दिन की शुरूआत होती है। ऐस में हमें काम करने के लिए अधिक समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुराणों में तुलसी की गाथा सर्वविदित है। तुलसी से की गई प्रार्थना सीधे श्रीहरि सुनते हैं। तुलसी का औषधीय महत्व को जगजाहिर है। कोरोना काल में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तुलसी का विभिन्न रूपों में प्रयोग किया गया।
आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व अशोक नक्षत्र वाटिका में लगाए गए 18 पौधे पूरी तरह सुरक्षित हैं। काफी बड़े हो गए हैं। वह दिन भी आने वाला है जब लोग अशोक नक्षत्र वाटिका को देखने आएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन कर भारतीय संस्कृति की रक्षा करें।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि लंका में हनुमान जी ने तुलसी का पौधा देखकर अनुमान लगा लिया था यहां हरिभक्त विभीषण का निवास है। इसके बाद पता चला कि सीता जी अशोक वाटिका में हैं। अंततः रावण का नाश हुआ। तुलसी की महिमा अपरम्पार है।
इस मौके पर महेश पाठक, आदित्य जैन, ब्रज मोहन भोलू, त्रिलोकी शर्मा, मूलचंद, मान सिंह, विजय कुमार, अरविंद शर्मा गुड़ु, जयराम दास, संदेश जैन, सुशील जैन, ध्रुव जैन, डॉ. सुनील शर्मा, सीए विवेक जैन, सीए अरुण अग्रवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Agra News: खत्री पंजाबी सेवा समिति द्वारा आयोजित रंगोत्सव में अबीर गुलाल, फूलों से खेली ढोल की थाप पर भांगड़ा-गिद्दा कर होली - March 11, 2025
- अनहद कृति वार्षिकोत्सव: ‘विश्व-शांति, सहकार के सरोकार’ हिन्दी-गोष्ठी मियामी में - March 11, 2025
- रानी चटर्जी का तूफानी अंदाज़: शेमारू उमंग के शो ‘जमुनीया’ में दिखा दमदार किरदार! - March 11, 2025