संभल । देहरादून से सूबेदारगंज जाने वाली (लिंक एक्सप्रेस) में टीटीई व उसके साथी ने महिला यात्री से दुष्कर्म किया है। घटना की प्राथमिकी चंदौसी (संभल) जीआरपी थाने में दर्ज करायी गई है। चंदौसी निवासी महिला 16 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे स्टेशन पर अपने दो साल के बच्चे के साथ ट्रेन के इंतजार में खड़ी थी। उसके पास जनरल टिकट था।
टीटीई ले गया एसी कोच में
प्लेटफार्म पर उसका परिचित टीटीई राजू सिंह मिला और उससे बात करने लगा। महिला ने उसे सूबेदारगंज जाने की जानकारी दी। टीटीई ने उसको लिंक एक्सप्रेस आने पर एसी कोच में बैठा दिया। आरोप है कि चंदौसी से ट्रेन चलने के बाद टीटीई और उसका एक साथी कोच में आए। पानी दिया, जिसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे।
बच्चे को ऊपर वाली सीट पर लेटा दिया
इसके बाद दोनों ने कोच की लाइट बंद कर पर्दे गिरा दिए। आरोप है बच्चे को ऊपर वाली सीट पर लिटा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर उसे होश आया, दूसरे कोच में जाकर वह महिला यात्रियों के पास बैठ गई। सूबेदारगंज पहुंचकर भी उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। चंदौसी लौटकर पति को घटना के बारे में बताया। शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने भी महिला से जानकारी ली है। टीटीई को तलाश किया जा रहा है।
–
- महाकाल भक्तों के लिए बड़ी सौगात की तैयारी: आगरा-उज्जैन मार्ग पर वंदे भारत चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने की पहल - March 10, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी में विदेशी सैलानी के साथ हादसा, बीरबल पैलेस के पास फिसला पैर, सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से समय पर मिला इलाज - March 10, 2026
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026