Aligrah (Uttar Pradesh, India) । ढ़ाई हजार पेड़-पौधे लगाने के क्रम में मंगलायतन विश्वविद्यालय के चेयरमैन हेमंत गोयल ने 20 रुद्राक्ष व 10 चन्दन के पौधों का रोपण विवि परिसर में किया। इस दौरान चेयरमैन हेमंत गोयल ने कहा कि आजकल लोग अपने स्वार्थ और लालच के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर, पर्यावरण के साथ जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ हम सभी के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।
पेड़ों के बिना जीवन नहीं
उन्होंने कहा कि पेड़ों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यह न सिर्फ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि खाने के लिए भोजन भी उपलब्ध करवाते हैं। प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने बतया कि विश्वविद्यालय ढ़ाई हजार पेड़-पौधों के रोपण के लक्ष्य को जल्द हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि पेड़, पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान जॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. रंजना तिवारी आदि मौजूद थे।
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026