लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिड़ियाघर में दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक सफाईकर्मी पर सोमवार को हिप्पो (दरियाईघोड़ा) ने हमला कर दिया। जिससे सफाईकर्मी की मौत हो गई है।
#Lucknow #BREAKING news: लखनऊ से बड़ी खबर, चिड़ियाघर में सूरज नाम के सफाईकर्मी पर दरियाईघोड़े ने किया हमला, मौत #Zoo #LucknowZoo pic.twitter.com/KoXr32Ipcl
— princy sahu (@princysahujst7) December 18, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूरज नाम का सफाईकर्मी सोमवार की सुबह करीब दस बजे हिप्पो के बाड़े में काम कर रहा था। इसी दौरान उस पर हिप्पो ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे नजदीक के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
#LucknowbreakingNews: #लखनऊ चिड़ियाघर में एक कर्मचारी को हिप्पो ने उतारा मौत के घाट। pic.twitter.com/yVpxPDooi3
— princy sahu (@princysahujst7) December 18, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक सफाईकर्मी कंपवेल रोड बरौरा थाना ठाकुरगंज का रहने वाला है। मृतक सूरज के परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी है। मृतक सूरज पर ही अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। उसके परिवार में कोई और कमाने वाला नहीं था। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कानपुर के चिड़ियाघर से इस हिप्पो को लाया गया था।
-एजेंसी
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026