Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। कानपुर के बिकरूगांव के खलनायक विकास दुबे के एनकाउंटर पर शहीद पुलिकर्मी के परिजनों ने यूपी पुलिस की पीठ थपथपाई, साथ ही परिजनों का कहना है कि पुलिस के साथ गद्दारी करने वालों को भी कडी सजा मिलनी चाहिए।
कानपुर के बिकरू गांव में मथुरा का लाल भी हुआ था शहीद
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसवालों की हत्या करने का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। शुक्रवार की सुबह इसकी खबर मिलने के बाद थाना रिफाइनरी के गांव बरारी निवासी शहीद पुलिसकर्मी जितेंद्र पाल के पिता तीर्थराज सिंह ने कहा कि वो यूपी पुलिस को धन्यवाद देते हैं कि विकास दुबे जैसे बदमाश का एनकाउंटर किया है। मुझे यूपी पुलिस पर गर्व है। तीर्थराज ने कहा कि विकास दुबे के एनकाउंटर से शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा को शांति मिली है। अब उन लोगों को ढूढ़ना चाहिए, जिन्होंने पुलिस के साथ गद्दारी की थी। उन गद्दारों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026