बरेली। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो बरेली जंक्शन का बताया जा रहा है जहां तीन महिला टीटीई ने मिलकर बरेली जंक्शन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर एक महिला यात्री की पिटाई कर दी।
यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो रविवार की दोपहर दो बजे का बताया जा रहा है। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है तीन महिला टीटीई एक महिला यात्री को के साथ हाथापाई कर रही है।
#VideoViral : बरेली जंक्शन में तीन टीटीई महिला ने की युवती के साथ मारपीट, कॉलर पकड़ कर घसीटा, बद्सलूकी pic.twitter.com/NUOCXjU99Y
— princy sahu (@princysahujst7) December 18, 2023
तीनो महिला टीटीई पहले उस महिला यात्री से बात करती नजर आ रही है। इतने में ही टीटीई महिला यात्री को एक के बाद एक थप्पड़ मारना शुरु कर देती है। वहीं वीडियो में दिख रहा है कि इसी बीच दूसरी टीटीई महिला यात्रा का हाथ पकड़ लेती है।
इस तरह से प्लेटफार्म पर हंगामा होता देख लोगो एकत्र हो जाते है। इसके बाद तीनों महिला टीटीई उस महिला यात्री की कॉलर पकड़कर उसे वहां से घसीटते हुए ले जाती है। तीनो महिलाएं टीटीई वर्दी में है और उनके गले में पहचान पत्र भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरादाबाद मंडल के डीआरएम आरके सिंह और इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
-एजेंसी
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026