उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह खौफनाक घटना जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत में शनिवार देर रात में बंजारों की बस्ती में उस वक्त हुई जब झोपड़ी में तीन बच्चे सो रहे थे। आग इतनी खौफनाक लगी की परिवार को भाग कर अपनी जान बचाने की भी मौका नहीं मिला। वहीं एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे हुई। डेरा बंजारा में रहने वाले शकील पत्नी नेमजादी, अनीश, सामना और रेशमा सो रहे थे। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए। लोगो ने किसी तरह आग बुझाई और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अनीश और सामना को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं शकील और रेशमा को आगरा रेफर कर दिया गया। जहां रेशमा की मौत हो गई।
वहीं एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय ने बताया कि रात एक बजे हॉस्पिटल प्रशासन से सूचना मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची। पिता की हालत गंभीर है। वहीं मां कम झुलसी है।
- आगरा में ‘रील’ वाली दबंगई: फतेहाबाद में असलहे लहराकर दनादन फायरिंग, सोशल मीडिया पर रसूख दिखाने के लिए उड़ाए कानून के परखच्चे - March 31, 2026
- Agra News: ताजगंज में भीषण अग्निकांड, दुकान जलकर राख; गरीब परिवार की जिंदगी भर की कमाई चंद मिनटों में खाक - March 31, 2026
- बिहार के नालंदा में भारी त्रासदी: मघड़ा शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत कई घायल - March 31, 2026