Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के व्यापारियों का सम्मेलन आगरा में 31 जुलाई को होगा। यह काम कर रहा है फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल। इस संबंध में जिला कार्यकारिणी की बैठक कमला नगर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति निर्धारित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने की।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी 31 जुलाई, 2022 को आगरा में फेडरेशन के प्रदेश सम्मेलन की तैयारियों के ऊपर चर्चा की गईय़। अधिवेशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश से प्रत्येक जिले से प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। सभी प्रमुख पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। कार्यक्रम के विषय में शीघ्र ही प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह सोबती एवं प्रदेश विद्युत कमेटी के चेयरमैन डीसी शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री बृजेश पंडित ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रविंद्र अग्रवाल, विकास मोहन बंसल, महावीर अग्रवाल, राजेश खुराना, शिशिर भगत, नीरज अग्रवाल, पूरन वर्मा, मुकेश निर्वाणीया, दीप बघेल, धर्मवीर कौशिक, राजेश सोनी, धर्मवीर कौशिक आदि उपस्थित रहे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026