आगरा : उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी 27 फरवरी को आगरा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के लोकार्पण से लेकर ताज महोत्सव 2026 के समापन समारोह तक, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सुबह से शाम तक का व्यस्त कार्यक्रम:
लोकार्पण: सुबह 10:30 बजे ताज नगरी फेस-2 स्थित गीत गोविंद वाटिका जोनिल पार्क में ‘मुख्यमंत्री सहभागिता योजना’ के तहत पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मीडिया संगोष्ठी: सुबह 11:10 बजे ताज महोत्सव पंडाल (टाटा ग्राउंड) में ‘मीडिया में तकनीकी विकास एवं प्रमाणिकता’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जनप्रतिनिधि भेंट: दोपहर 12:00 बजे सर्किट हाउस में भाजपा और सहयोगी दलों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।
समीक्षा बैठक: दोपहर 02:15 बजे नवनिर्मित सर्किट हाउस सभागार में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ जनपद की ‘कानून व्यवस्था और विकास कार्यों’ की गहन समीक्षा करेंगे।
प्रेस वार्ता: शाम 05:15 बजे समीक्षा बैठक के निष्कर्षों पर मीडिया से मुखातिब होंगे।
ताज महोत्सव समापन: शाम 06:00 बजे फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में ताज महोत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
प्रभारी मंत्री के इस दौरे में जनपद की लंबित परियोजनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है।
- आगरा में होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 क्विंटल से ज्यादा मिल्क केक और बर्फी नष्ट, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी - February 25, 2026
- आगरा को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने का मेगा प्लान: खेरागढ़ का नयाग्राम तालाब बनेगा मॉडल वेटलैंड, यमुना किनारे बनेगा नया घाट - February 25, 2026
- UP का ‘मॉडल’ बना आगरा का कलवारी स्कूल: जापानी तकनीक से लैस हुआ PM-Shri विद्यालय, CDO ने सुविधाओं को सराहा - February 25, 2026