426वें स्वर्गारोहण दिवस पर जैन दादाबाड़ी में समाधि मंदिर पर जाप का आयोजन
Agra, Uttar Pradesh, India श्री महावीर स्वामी मंदिर सेठ का बाग, दादाबाड़ी (जैन दादाबाड़ी शाहगंज) ऐसा पवित्र स्थल है जहां आचार्य श्री हीरविजय सूरीश्वर जी महाराज ने मुगल सम्राट अकबर को उपदेश दिया था। इसके बाद अकबर इतना प्रभावित हुआ कि शाकाहारी बन गया था। पशुवध पर रोक लगा दी थी। अकबर ने आचार्यश्री को जगतगदुरु की उपाधि दी थी। ऐसे महान आचार्य जगतगुरु श्री हीरविजय सूरीश्वर जी महाराज का स्वर्गारोहण भादों सुदी 11 को हुआ था। 426वें स्वर्गारोहण दिवस पर याद किया गया।
इस मौके पर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ ने उसी स्थान पर आचार्यश्री को श्रद्धांजलि दी, जहां अकबर को उपदेश दिया था। उस स्थान पर अब श्री हीरविजय सूरिश्वर समाधि मंदिर है। श्रीसंघ के सदस्यों ने यहां जाप का आयोजन किया। जिन शासन प्रभावक आचार्यश्री के चमत्कार को नमन किया।
इस मौके पर श्रीसंघ के अध्यक्ष राज कुमार जैन ने कहा कि आचार्यश्री ने अपने पांडित्य एवं तप के बल पर मुगल बादशाह सम्राट अकबर से अहिंसा का पालन करवाया था। यही कारण है कि इस स्थान पर आकर स्वयमेव आध्यात्मकिता का भान होता है। मस्तक श्रद्धा से झुक जाता है।
दुष्यंत लोढ़ा ने कहा कि अकबर को प्रबोधन लेने के लिए स्वयं आना पड़ा था, यह हमारे लिए गौरव की बात है। इससे यह भी सिद्ध होता है कि जैन संत आध्यात्मिक शक्तियों को धारण करते हैं लेकिन कभी भी इसका प्रचार नहीं करते। विमल जैन, महेंद्र जैन, विनय वागचर, कृष्णा कोठारी, अशोक कोठारी, प्रेम ललवानी, विपिन वरडिया, राजीव पाटनी, अंकित पाटनी, श्रेयांश आदि ने भी आचार्यश्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026