भारतीय नौसेना के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई के मझगांव डॉक में दो युद्धपोत सूरत और उदयगिरी को लॉन्च किया। ये दोनों युद्धपोत मेक इन इंडिया के तहत भारत में निर्मित हैं। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने कहा कि यह पहली बार है कि स्वदेशी निर्मित दो युद्धपोतों को एक साथ लॉन्च किया गया है।
क्या है इन युद्धपोतों की खासियत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लॉन्च किए गए इन दोनों युद्धपोतों के नाम पर्वत और शहर के नाम से रखे गए हैं। दोनों युद्धपोतों को नौसेना डिजाइन निदेशालय (डीएनडी) द्वारा इन-हाउस डिजाइन किया गया है और एमडीएल, मुंबई में बनाया गया है। सूरत प्रोजेक्ट 15बी श्रेणी का चौथा निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है, जबकि उदयगिरि पी17ए श्रेणी का दूसरा स्टील्थ युद्धपोत।
दोनों युद्धपोतों को लॉन्च करते हुए राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में दोनों युद्धपोतों को देश की समुद्री क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता के एक अवतार के रूप में वर्णित किया, जिसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का भी खास ध्यान रखा गया है। इन स्वदेशी युद्धपोतों का लॉन्च इस वक्त काफी अहम इसलिए भी है क्योंकि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस के बीच महायुद्ध को झेल रही है।
आईएनएस सूरत
आईएनएस सूरत भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 15 बी का नेक्स्ट जेनरेशन स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है। यह 7400 टन भारी है। इसकी लंबाई 163 मीटर और गति करीब 56 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इस पर चार इंटरसेप्टर बोट के साथ 50 अफसर और 250 नौसैनिक रह सकते हैं। यह करीब 45 दिनों तक समुद्र में रह सकता है।
आईएनएस उदयगिरि
आईएनएस उदयगिरि भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17 ए का तीसरा फ्रिगेट युद्धपोत है। स्वदेश निर्मित यह आधुनिक सुविधाओं और उन्नत हथियारों से लैस युद्धपोत है। इसमें उन्नत हथियार, सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम है। आईएनएस उदयगिरि नौसेना के प्रोजेक्ट का तीसरा फ्रिगेट युद्धपोत है। नौसेना के इस प्रोजेक्ट के तहत देश में ही 7 फ्रिगट तैयार किये जाने हैं।
-एजेंसियां
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026