आज शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग IPL के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स CSK और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु RCB के बीच मुकाबला होने जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व ऋतराज गायकवाड़ करेंगे.
चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से जारी बयान में बताया गया है, “एमएस धोनी ने आगामी टाटा आईपीएल 2024 के लिए सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है. ऋतुराज साल 2019 से सीएसके का हिस्सा हैं और इस दौरान उन्होंने 52 आईपीएल मैच खेले हैं.”
ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक छह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 115 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 500 रन जोड़े हैं.
ऋतुराज गायकवाड़ ने वर्ष 2020 में आईपीएल डेब्यू किया था. साल 2021 के आईपीएल सीज़न में ऋतुराज गायकवाड़ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी की जिम्मेदारी फाफ डु प्लेसी के पास होगी. प्लेसी ओपनिंग कर सकते हैं. उनका साथ देने विराट कोहली उतर सकते हैं.
-एजेंसी
- सरदार पटेल जयंती पर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘सजातीय तुष्टीकरण’ करने वाले न करें जातिवाद की बात - October 31, 2026
- ’सांप्रदायिक ताकतें खत्म होंगी तभी जिंदा रहेगा लोकतंत्र’: अखिलेश यादव ने सरदार पटेल जयंती पर संघ पर लगे बैन को किया याद - October 31, 2026
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026