हर भारतीय क्रिकेट फैन इस बात को लेकर चिंतित है कि विराट कोहली का फॉर्म 2019 से लगातार नीचे गिरता जा रहा है। वह शुरुआत तो अच्छी करते हैं, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही वह स्पिन के खिलाफ लगातार जूझते दिखे, जो उनकी मजबूती थी वही कमजोरी साबित हो रही है। वह अपनी पसंदीदा कवर ड्राइव खेलने में आउट हो रहे हैं। इस पर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा चाहते हैं कि वह अकैडमी वापस आएं और अपने बेसिक्स पर ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि वह कोहली को फॉर्म पाने में मदद करना चाहते हैं। राजकुमार शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘विराट को अपने बेसिक्स पर वापस आना होगा। मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि वह अकादमी में वापस आएं। मैं कल से इस बारे में सोच रहा था और मैं उनसे बात करने जा रहा हूं। जिस तरह का आत्मविश्वास उन्हें अकादमी में बल्लेबाजी करने से मिलता है, इस वक्त उसकी जरूरत है।’
साथ ही उन्होंने कहा कि वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वह बहुत सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर उन्होंने थोड़ा और खुलकर बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया, जैसे कि उनका पूरा करियर है, तो जल्द ही वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आएंगे। ऐसे विकेटों पर आपको ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की तरह अधिक मौके लेने की जरूरत है।
श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली का औसत 2017 के बाद पहली बार 50 से नीचे गिर गया। कोहली का औसत अब 49.95 है। 101 टेस्ट मैचों में उन्होंने 28 अर्द्धशतक और 27 शतकों के साथ 8043 रन बनाए हैं।
-एजेंसियां
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026