हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
आज का ज्ञान
जो व्यक्ति “स्पष्ट, साफ, सीधी” बात करता है उसकी “वाणी तीव्र औऱ कठोर” होती है
लेकिन ऐसा “व्यक्ति” कभी किसी को “धोखा” नहीं देता….!!!
पञ्चाङ्ग
तिथि • दशमी १८:०२ तक
तदुपरांत • एकादशी
मास • आश्विन शुक्ल पक्ष
व्रत/पर्व/उत्सव • माँ सन्तोषी जी, माँ वैभव लक्ष्मी जी
• विजयादशमी, दशहरा, बुद्ध जयंती
• दुर्गा विसर्जन, विद्यारंभ का दिन
• माध्वाचार्य जयंती।
सूर्योदय • ०६:१८ बजे
सूर्यास्त • १७:४९ बजे
चन्द्रोदय • १५:०२ बजे
चन्द्रास्त • २६:०६+ तक
दिनमान • ११घं ३१मि ४७से
मध्याह्न • १२:०३ बजे
रात्रिमान • १२घं २८मि ४५से
विक्रम संवत् • २०७८ (आनंद)
शक संवत् • १९४३ (प्लव)
कलि संवत् • ५१२३
सूर्य राशि • कन्या
सूर्य नक्षत्र • चित्रा
चंद्र राशि • मकर २१:१६ तक
तदुपरांत • कुम्भ
नक्षत्र पद • च४- श्रवण ०९:१६ तक
• च१- धनिष्ठा १५:१५ तक
• च२- धनिष्ठा २१:१६ तक
• च३- धनिष्ठा २७:१८+ तक
• च४- धनिष्ठा
योग • शूल २४:०४+ तक
तदुपरांत • गण्ड
सर्वार्थसिद्धि योग • ०६:१८ से ०९:१६ तक
रवियोग • सम्पूर्ण रात्रि
अमृत काल • २२:५५ से २४:३२+ तक
अभिजित मुहूर्त • ११:४० से १२:२७ तक
विजय मुहूर्त • १३:५९ से १४:४५ तक
गोधूलि मुहूर्त • १७:३८ से १८:०२ तक
ब्रह्म मुहूर्त • २८:३८+ से २९:२८+ तक
दिशाशूल • पश्चिम
राहुकाल • १०:३७ से १२:०३ तक
भद्रा • २९:४६+ से ३०:१८+ तक
अग्निवास • आकाश १८:०२ तक
तदुपरांत • पाताल
पञ्चक प्रारंभ • १५ अक्टूबर, शुक्रवार २१:१६ से
पञ्चक समाप्त • २० अक्टूबर, बुधवार १४:०२ तक
स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*
अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार
👉🏻 १६ अक्टूबर शनिवार, पापाकुंशा एकादशी।
👉🏻 १७ अक्टूबर रविवार, पापाकुंशा एकादशी पारण, प्रदोष व्रत, पद्मनाभ द्वादशी, तुला संक्रांति।
👉🏻 १९ अक्टूबर मंगलवार, कोजागर पूजा, शरद् पूर्णिमा।
👉🏻 २० अक्टूबर बुधवार, अश्विन पूर्णिमा/व्रत, अन्वाधान, वालमीकि जयंती, मीराबाई जयंती।
👉🏻 २४ अक्टूबर रविवार, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ, रोहिणी व्रत।
👉🏻 २८ अक्टूबर गुरुवार, अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, राधाकुण्ड स्नान।
प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल
- सनातन के प्रति नकारात्मक व्यवहार के कारण सपा की हार हुई, 2027 के चुनाव में भी होगी करारी हार: CM योगी - March 4, 2025
- Radhe Guru Maa and MLA Prakash Surve Inaugurate a Dialysis Center in Dahisar, Mumbai - March 4, 2025
- समीरा खान मही बाबू88 स्पोर्ट्स में शामिल: मनोरंजन और गेमिंग में एक रणनीतिक साझेदारी - March 4, 2025