हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
आज का ज्ञान
इस संसार में गलतियों को माफ करने की क्षमता सिर्फ तीन में है – माँ… महात्मा…और परमात्मा…!
पञ्चाङ्ग
तिथि • अष्टमी २०:२९ तक
तदुपरांत • नवमी
मास • आश्विन कृष्ण पक्ष
व्रत/पर्व/उत्सव • श्री गणेश जी
• अष्टमी श्राद्ध
• जीवित पुत्रिका व्रत
सूर्योदय • ०६:०९ बजे
सूर्यास्त • १८:०६ बजे
चन्द्रोदय • २३:४९ बजे
चन्द्रास्त • १३:२४ तक
दिनमान • ११घं ५६मि ५९से
मध्याह्न • १२:०८ बजे
रात्रिमान • १२घं ०३मि २९से
विक्रम संवत् • २०७८ (आनंद)
शक संवत् • १९४३ (प्लव)
कलि संवत् • ५१२३
सूर्य राशि • कन्या
सूर्य नक्षत्र • हस्त
चंद्र राशि • मिथुन
नक्षत्र पद • च२- आर्द्रा १०:०९ तक
• च३- आर्द्रा १६:४८ तक
• च४- आर्द्रा २३:२६ तक
• च१- पुनर्वसु ३०:०१+ तक
• च२- पुनर्वसु
योग • वरीयान् १८:३५ तक
तदुपरांत • परिघ
अमृत काल • १२:१९ से १४:०५ तक
अभिजित मुहूर्त • कोई नहीं
विजय मुहूर्त • १४:०७ से १४:५५ तक
गोधूलि मुहूर्त • १७:५५ से १८:१९ तक
ब्रह्म मुहूर्त • २८:३४+ से २९:२२+ तक
दिशाशूल • उत्तर
राहुकाल • १२:०८ से १३:३५ तक
अग्निवास • पृथ्वी २०:२९ तक
तदुपरांत • आकाश
आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*
अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार
👉🏻 ३० सितम्बर गुरुवार, नवमी श्राद्ध।
👉🏻 ०१ अक्टूबर शुक्रवार, दशमी श्राद्ध।
👉🏻 ०२ अक्टूबर शनिवार, इन्दिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध, गाँधी जयन्ती।
👉🏻 ०३ अक्टूबर रविवार, इन्दिरा एकादशी पारण, द्वादशी श्राद्ध।
👉🏻 ०४ अक्टूबर सोमवार, प्रदोष व्रत, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि।
👉🏻 ०५ अक्टूबर मंगलवार, चतुर्दशी श्राद्ध।
आज के दिन का इतिहास
1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1959 – आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
आज जन्मदिन
1947 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1928- बृजेश मिश्र- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
1932 – महमूद – प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
1943 – मोहम्मद ख़ातमी – ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति
1725 – रॉबर्ट क्लाइव – ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।
प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल
- उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रा रोकी गई, यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता - June 29, 2025
- Agra News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर के सभी 1760 बूथों पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे भी रोपे - June 29, 2025
- जल की बूंद-बूंद पर संकट: नीतियों के बावजूद क्यों प्यासी है भारत की धरती? - June 29, 2025