शनिवार, 2 अक्टूबर 2021: पंचांग, दिशाशूल, राहुकाल, व्रत, त्योहार, विश्व इतिहास, आज गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन

BUSINESS ENTERTAINMENT Horoscope NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

आज का ज्ञान 

उस पछतावे के साथ मत जागिये जिसे आप कल पूरा नहीं कर सके

उस संकल्प के साथ जागिये जिसे आपको आज पूरा करना है।   

पञ्चाङ्ग  

तिथि                        • एकादशी २३:१० तक

तदुपरांत                   • द्वादशी

मास                         • आश्विन कृष्ण पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • श्री शनिदेव जी

                               • एकादशी श्राद्ध, इन्दिरा एकादशी

                               • गाँधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री

                                  जयंती

सूर्योदय                    • ०६:११ बजे

सूर्यास्त                    • १८:०३ बजे

चन्द्रोदय                   • २६:४२+ बजे

चन्द्रास्त                    • १५:४३ तक

दिनमान                   • ११घं ५२मि १२से

मध्याह्न                    • १२:०७ बजे

रात्रिमान                  • १२घं ०८मि १६से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • कन्या

सूर्य नक्षत्र                • हस्त

चंद्र राशि                 • कर्क २७:३५+ तक

तदुपरांत                 • सिंह

नक्षत्र पद                 • च१- अश्लेषा ०९:१२ तक

                              • च२- अश्लेषा १५:२२ तक

                              • च३- अश्लेषा  २१:३० तक

                              • च४- अश्लेषा २७:३५+ तक

                              • च१- मेघा

योग                        • सिद्ध १७:४७ तक

तदुपरांत                  • साध्य

अमृत काल             • २५:५७+ से २७:३५+ तक

अभिजित मुहूर्त        • ११:४३ से १२:३१ तक

विजय मुहूर्त             • १४:०६ से १४:५३ तक

गोधूलि मुहूर्त            • १७:५१ से १८:१५ तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:३४+ से २९:२३+ तक

दिशाशूल                 • पूर्व

राहुकाल                  • ०९:०९ से १०:३८ तक

भद्रा                        • १०:४१ से २३:०३ तक

अग्निवास                • पाताल २३:१० तक

तदुपरांत                  • पृथ्वी

 स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)*        

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 ०३ अक्टूबर रविवार, इन्दिरा एकादशी पारण, द्वादशी श्राद्ध।

👉🏻 ०४ अक्टूबर सोमवार, प्रदोष व्रत, त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि।

👉🏻 ०५ अक्टूबर मंगलवार, चतुर्दशी श्राद्ध।

👉🏻 ०६ अक्टूबर बुधवार, पितृविसर्जनी अमावस्या, अन्वाधन।

👉🏻 ०७ अक्टूबर गुरुवार, प्रतिपदा, नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना मुहूर्त ०६:१३ से ०७:०२ तक एवं ११:४२ से १२:२९ तक अभिजित मुहूर्त में।

👉🏻 ०९ अक्टूबर शनिवार, विनायक चतुर्थी।

👉🏻 १० अक्टूबर रविवार, उपांग ललिता व्रत।

👉🏻 ११ अक्टूबर सोमवार, स्कन्द षष्ठी, सरस्वती आवाहन, बिल्व निमंत्रण, कल्पारंभ, अकाल बोधन।

👉🏻 १२ अक्टूबर मंगलवार, सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, अश्विन नवपद ओली प्रारंभ।

👉🏻 १३ अक्टूबर बुधवार, दुर्गाष्टमी, सरस्वती बलिदान, संधि पूजा।

👉🏻 १४ अक्टूबर गुरुवार, महानवमी, दुर्गा बलिदान, सरस्वती विसर्जन, आयुध पूजा।

👉🏻 १५ अक्टूबर शुक्रवार, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विद्यारंभ का दिन, बुद्ध जयंती, मध्वाचार्य जयंती।

👉🏻 *१५ अक्टूबर शुक्रवार, पञ्चक प्रारंभ २१:१६ से पञ्चक अंत २० अक्टूबर १४:०२ तक।*

  आज के दिन का इतिहास

1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।

1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।

1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।

1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।

1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

1988 -कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।

तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।

2000 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।

2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।

2003 – हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।

2004 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।

2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

आज जन्मदिन

1997 – लवलीना बोरगोहेन – भारतीय मुक्केबाज़ खिलाडी हैं।

1979 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।

1933 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1974 – प्रीतम सिवाच – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान

1869 – महात्मा गाँधी – भारत के राष्ट्रपिता।

1898 – प्रजापति मिश्र – बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी।

1904 – लालबहादुर शास्त्री – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री

1942 – आशा पारेख – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।

1924 – तपन सिन्हा – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।

1901 – गोकुल लाल असावा – देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।

1900 – लीला नाग – प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी थीं।

प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh