prelude public school

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन समारोहः छात्र, शिक्षक, कर्मचारी पुरस्कृत, देखें सूची और तस्वीरें

PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में किंडरगार्टन (बालविहार) औपचारिक शिक्षा में प्रवेश की बेला को अविस्मरणीय बनाने के लिए ग्रेजुएशन समारोह व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह वर्ष 2020-21 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. रश्मि गाँधी, सुश्री डिंपी महेंद्रु तथा सुश्री गौरी पचौरी ने मुख्य अतिथि डॉ. संध्या अग्रवाल का स्वागत किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या असाधारण को अकादमिक प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पदक, 3 स्वर्ण पदक और रजत पदक से सम्मानित किया गया है। वे नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की सदस्य, हैं। 85 से अधिक एम. एस. थीसिस और 7 पी. एच. डी. कराई हैं। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 89 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय में प्रथम दाखिला लेने वाले विद्यार्थी विनायक तिवारी की नानी गंगा देवी ने शिरकत करके इस समरोह में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल, प्राचार्या याचना चावला तथा अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया। विद्यालय की परंपरा का निर्वहन करते हुए, पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि को नवांकुर भेंटकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्राचार्या याचना चावला ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए छात्रों को पूर्व-प्राथमिक स्तर से प्राथमिक स्तर की औपचारिक शिक्षा में प्रवेश हेतु शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बचपन के दिन अविस्मरणीय होते हैं, उन्हें याद करना सुखद होता है।

मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा ग्रेजुएशन सेरेमनी में यू. के. जी. के छात्रों को विधिवत् गाउन तथा कैप पहनाकर कक्षा एक में प्रवेश का प्रमाण-पत्र दिया गया। इस अवसर पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों – एंड्रोमिडा, पिगेसिस, फीनिक्स, ओरायन में वार्षिक अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान पर रहने के लिए पिगेसिस सदन को ‘हाउस ऑफ द ईयर‘ ट्राफी (2020-21) प्रदान की गई। पिगेसिस सदन के प्रभारी अध्यापक(वरिष्ठ) श्री हरीश चंद्र गुप्ता, श्री नरेश कुमार (कनिष्ठ सदन प्रभारी),  रहे। हाउस ऑफ द ईयर ट्राफी प्राप्त करके पिगेसिस सदन के समस्त छात्रों व शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की।

मेधावी छात्रों तथा उत्कृष्ट कार्यो के द्वारा विद्यालय का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, निदेशकगण तथा प्राचार्या ने पुरस्कार तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं  260 पुरस्कार वितरित किए गए।

       पुरस्कार                       कनिष्ठ वर्ग     वरिष्ठ  वर्ग

1.     सर्वश्रेष्ठ वक्ता (हिंदी भाषा)       शिविका अग्रवाल  मान्या अग्रवाल

2.     सर्वश्रेष्ठ वक्ता (अंगेजी भाषा)      प्रतीति सत्संगी तनिष बंसल

3.     सर्वश्रेष्ठ लेखक (हिंदी भाषा)      मंयक कुमार त्रिवेदी      सारांश अग्रवाल

4.     सर्वश्रेष्ठ लेखक (अंगेजी भाषा)      अविकृष्ण जायसवाल           जाह्नवी सिंह

5.     प्रिल्यूडियन आर्टिस्ट (कलाकार)   

इनिशा जयंत                 

सिद्धार्थ तोमर

6.     प्रिल्यूडियन आइडल (गायक)            

स्पर्श जैन,

अक्षत भटनागर 

7.     सर्वश्रेष्ठ नृतक                              

खुशबू चौहान                  

सौम्या वर्मा

8.     प्रिल्यूडियन की बोर्डिस्ट                         श्रेयांशी मित्तल

सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम संचालक- जयंत चौधरी, श्रेय अग्रवाल, आनंदिता सिंह, वरादा शर्मा,

वृंदा बंसल, सुहानी अरोरा

ई-स्पेक्ट्रम अवार्ड- मान्या धवन, सौम्या वर्मा, आनंदिता सिंह, सारांश अग्रवाल, कात्यायनी गोयल, काश्वी, अनन्या तिवारी, प्रथा यादव, सिद्धि अग्रवाल।

ऑनलाइन आर्ट स्पलैश एंड टैलेंट हंट

लिटिल आर्टिस्ट – आद्या रोहतगी (प्रथम), विवान गर्ग (द्वितीय), अंकुश चौधरी (तृतीय)

सब जूनियर- खुशबू चौहान (प्रथम), सक्षम अग्रवाल (द्वितीय), ऐना शर्मा (तृतीय)

जूनियर – कुमार सुहावन (प्रथम), मयंक कुमार त्रिवेदी (द्वितीय), धृति ममिदी (तृतीय)

सीनियर- अभिलाषा गौतम (प्रथम), कात्यायनी गोयल (द्वितीय),  शिवांशी अग्रवाल (तृतीय)

सुपर सीनियर- देव अग्रवाल (प्रथम), रिद्धि शर्मा (द्वितीय),  अंशिमा अग्रवाल (तृतीय)

टैलेंट हंट

सब-जूनियर – सावी मेहरा, परी वर्मा (प्रथम), काव्या अग्रवाल, खुशबू चौहान (द्वितीय), आद्या मलिक, अनन्या उपाध्याय (तृतीय)   

जूनियर –   आनंदिता सिंह (प्रथम),  अक्षत भटनागर  (द्वितीय), कृति कुलश्रेष्ठ (तृतीय)

सीनियर –  स्पर्श जैन (प्रथम),  वंशिका अग्रवाल (द्वितीय),  अनहद दास सत्संगी (तृतीय)

ऑनलाइन योगा प्रतियोगिता

सब जूनियर- खुशबू चौहान (प्रथम), धृति ममिदी (द्वितीय), शिविका अग्रवाल (तृतीय)

जूनियर – अर्जरागिनी सारस्वत (प्रथम), रिया हिरानी (द्वितीय), अनन्या त्रिवेदी (तृतीय)

सीनियर- काश्वी सुराना (प्रथम), सौम्या वर्मा (द्वितीय),  नंदिनी पोपटानी (तृतीय)

स्पोर्टस चैपियन हंट – वेद प्रताप सिंह (प्रथम), पृथ्वी परिहार (द्वितीय), विनय कुशवाह (तृतीय)

विद्यालय में देश अपनाएँ एक्टीजन क्लब का गठन किया गया है , जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में देश प्रेम की भावना को जाग्रत किया जाता है। इसकी प्रभारी अध्यापिका श्रीमती दिव्यप्रभा हैं, जिनके कुशल निर्देशन में यह क्लब चलाया जा रहा है। इसमें पदाधिकारी के रूप में निम्न विद्यार्थियों को मनोनीत किया गया है- अध्यक्ष – नव्या निगम, उपाध्यक्ष – वरादा शर्मा, सचिव – अर्शिया मखीजा, कोषाध्यक्ष-जयंत चौधरी, वॉइस ऑफ देश अपनाएँ -कात्यायनी गोयल तथा सदस्य के रूप में साँझी शर्मा, अग्रिमा सिंह, कनिष्का सिंह, मीनल रावत, वरादा शर्मा, गौरी चतुर्वेदी, अंशिका मिश्रा, कुमार सुहावन।

हेमा फाउंडेशन की ओर से छात्राएँ वरादा शर्मा तथा साँझी शर्मा को एवं अध्यापिका श्रीमती अर्पणा सक्सैना को हेमश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। माँ तुझे प्रणाम द्वारा आयोजित कविता लेखन तथा इंडसइंड बैंक द्वारा आयोजित कला प्रतियोगिता में अम्बरीश मखीजा को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय में यूफोरिया ग्रीष्मकालीन शिविर गतिविधि 2021 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टार परफार्मर की उपाधि देकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसी श्रृंखला में विद्यालय की ओर से अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने के लिए विद्यालय के माली- होरीलाल, अंगूरी देवी, ऊषा देवी, सुनीता देवी, संत कुमार तथा विद्यालय की बसों के चालक जनक सिंह, राजकुमार, सुरेश चंद, विनीत कुमार, चंद्रपाल एवं विजय सिंह को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सत्र 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक गीतिका सहगल एवं रंजना गुप्ता की घोषणा करके प्रबंधतंत्र द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक कर्मचारी विमल कुमार तथा सर्वश्रेष्ठ सहायक कर्मचारी श्रीमती विमला देवी को पुरस्कृत किया गया। सत्र 2019-20 व सत्र 2020-2021 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सत्र 2019-2020 में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। विद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली टीचर्स डिस्प्ले बोर्ड प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं – सबीने बैजल, बबिता रानी, नरेंद्र कुशवाह, अर्पणा सक्सैना, डॉ. सुनीता शर्मा, रंजना गुप्ता, शालिनी देव, गौरव अरोरा, आनंद अग्रवाल को ग्लोबल ऑनर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल तथा प्रधानाचार्या याचना चावला द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न तथा शॅाल प्रदान करके सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ संध्या अग्रवाल  ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा हर व्यक्ति के अंदर प्रतिभा होती है, उसे अपनी प्रतिभा को, अपनी अभिरुचि को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए तथा अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करना चाहिए। अभिभावकों को बच्चों को समय देकर उनका चहुँमुखी विकास करना चाहिए। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता तथा श्याम बंसल ने समस्त पुरस्कार विजेताओं को शुभकमानाएँ देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा जाह्नवी सिंह तथा कक्षा दस की छात्रा सुहानी अरोरा ने किया। कार्यक्रम का समापन सुश्री गौरी पचौरी के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा हुआ।

Dr. Bhanu Pratap Singh