भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) से अलग होने के बाद टिकैत बंधु अब सरकारी जमीन हड़पने के आरोपों की जांच का सामना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव के रहने वाले राहुल मुखिया ने आरोप लगाया है कि बीकेयू प्रमुख नरेश और उनके भाई राकेश टिकैत ने सरकारी जमीन पर ‘अवैध कब्जा’ किया है।
टिकैत बंधु पर लगा सरकारी जमीन हड़पने का आरोप
उन्होंने कहा, “एक दशक पहले सिसौली में एक तालाब बनाने के लिए सरकार द्वारा भूमि पार्सल आवंटित किया गया था। टिकैत भाइयों ने इस तालाब को मिट्टी से भर दिया और उस पर अवैध रूप से आवासीय संपत्तियों का निर्माण किया है। मैंने इस मुद्दे के बारे में जिला स्तर के अधिकारियों को लिखित में सूचित किया था और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को भी स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।”
मुखिया ने दी चेतावनी, PM मोदी से करेंगे मदद की गुहार
बुढाना क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि शिकायत दर्ज होने पर उसके अनुसार जांच की जाएगी। हम मामले की जांच करेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।” राहुल मुखिया ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह न्याय की गुहार लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगे।
नरेश टिकैत ने आरोप को बताया निराधार
इस बीच नरेश टिकैत ने कहा कि आरोप ‘निराधार’ है, और वह ‘किसी भी जांच के लिए तैयार’ हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये लोग हम पर आरोप क्यों लगा रहे हैं। हमने किसी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है।
-एजेंसियां
- पानी समझकर कूद गया युवक: झांसी में रील बनाने के चक्कर में 30 फीट नीचे गिरा युवक, दोनों पैर टूटे - September 7, 2026
- गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान स्लैब गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ, जेई और ठेकेदार पर FIR दर्ज - September 7, 2026
- ’राम-राम गुरु जी, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं…’ सोशल मीडिया पर छाया अभिनेता रजाक खान और प्रेमानंद महाराज का वीडियो, सादगी ने जीता दिल - September 7, 2026