निर्माता रिचा गुप्ता, फिल्म निर्देशक अंकित हंस, लीड एक्टर वरुण सूरी
फिल्म की स्टार कास्ट 19 मई को ऑलीवुड यानी अलीगढ़ आएगीः पंकज धीर
Live Story Time
Agra, Aligarh, Uttar Pradesh, India. आने वाली बड़े पर्दे की हिंदी फीचर फिल्म ‘ओहाम’ आगामी 26 मई, 2023 को आगरा, अलीगढ़ सहित देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पूर्व फिल्म ओहाम के ट्रेलर की स्क्रीनिंग आगरा के ताजमहल के पार्श्व में स्थित होटल हिल्टन में हुई। फिल्म ओहाम थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है।
इस दौरान फिल्म निर्माता रिचा गुप्ता, निर्देशक अंकित हंस, हीरो वरुण सूरी, हीरोइन दिव्या मणि, पंकज धीरज, हृदय सिंह, अनुज शिशोदिया, राम नारायण चावला आदि स्टार कास्ट की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया।
ऑलीवुड फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज धीरज ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ मंडल के एटा जनपद, बुलंदशहर आदि के अलावा अन्य स्थानों पर हुई है। फिल्म की स्टार कास्ट शुक्रवार 19 मई, 2023 शुक्रवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ऑलीवुड (अलीगढ़) आ रही है। फिल्म की स्टार कास्ट शहर के कुछ स्थानों पर भी भ्रमण कर फिल्म का प्रमोशन करेगी।
- कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है…समर्थक की बात सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह - October 6, 2026
- गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ते समय गिरे थे - October 6, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का महाप्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘कोई नहीं बचेगा’ - October 6, 2026