यूक्रेन पर हमले के दो माह बीत जाने के बाद ताक़त दिखाते हुए रूस ने नई परमाणु संपन्न इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है.
राष्ट्रपति पुतिन ने मिसाइल टेस्ट के बाद कहा है कि इससे रूस के दुश्मन कुछ भी करने से पहले ‘दो बार सोचेंगे’.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ पुतिन को सेना ने जानकारी दी कि सरमत मिसाइल का पहली बार परीक्षण किया गया.
इस मिसाइल को उत्तर पश्चिमी रूस के प्लेसेत्स्क से दाग़ा गया और ये क़रीब 6000 किलोमीटर दूर अपने लक्ष्य पर गिरी.
लंबे समय से बनाई जा रही सरमत मिसाइल का परीक्षण पश्चिमी देशों के लिए हैरानी भरा नहीं है लेकिन ये परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भूराजनीतिक तनाव अपने चरम पर है और रूस 24 फ़रवरी को यूक्रेन पर हमला करने के बावजूद अब तक उसके किसी बड़े शहर पर कब्ज़ा नहीं कर सका है. यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है.
आठ सप्ताह पहले यूक्रेन पर आक्रमण से पहले भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा था कि अगर रूस के रास्ते में जो भी आने की कोशिश करेगा उसे ऐसे परिणाम भुगतने होंगे, जैसा इतिहास में नहीं हुआ होगा.
इसके कुछ ही दिनों बाद पुतिन ने रूस के न्यूक्लियर फोर्स को हाई अलर्ट पर रहने को कहा था.
-एजेंसियां
- बाराबंकी में हृदयविदारक हादसा: ट्रेन से कटकर मां और तीन मासूम बेटियों की मौत; इलाके में मातम - November 14, 2026
- राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला: “पीएम मोदी करा रहे हैं मेरा फोन टैप, मोबाइल में मौजूद हैं सारे सबूत” - November 14, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के भीषण हादसा: ट्रक में घुसी मिनी बस, दो की मौत और 11 घायल - November 14, 2026