ग्रेटर नोएडा: यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा शहर में अचानक गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कमरे में धुआं भरते देख छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं कमरे से निकलकर जान बचाने के लिए भागने लगीं।
गर्ल्स हॉस्टल में करीब 160 छात्राएं हैं। सभी छात्राएं आग से अपने आप को घिरता देख जान बचाने की कोशिश करने लगी। कुछ छात्राओं ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी, जिसमें दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के समय हॉस्टल में करीब 160 छात्राएं थीं। एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगने का अंदेशा जताया गया है। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:25 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
उन्होंने कहा कि आग लगने से हॉस्टल में काफी धुआं फैल गया था, जिसकी वजह से वहां मौजूद लड़कियों के बीच अफरातफरी मच गई थी। दमकल की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और अंदर फंसी 40 छात्राओं को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी। चौबे ने बताया कि दमकल विभाग आग लगने का सटीक कारण पता लगा रहा है।
-साभार सहित
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026