Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राधास्वामी मत के पंचम गुरु दादा जी महाराज (प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर, पूर्व कुलपति आगरा विश्वविद्यालय) के प्रथम भंडारे पर कार्यक्रम 25 जनवरी से शुरू हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दादाजी महाराज 25 जनवरी 2023 को राधास्वामी धाम सिधारने की मौज फरमाई थी।

यह जानकारी प्रोफेसर अतुल माथुर ने दी। उन्होंने बताया कि हजूरी भवन पीपल मंडी आगरा में दादाजी महाराज की मकराना से मंगाए गए श्वेत संगमरमर की अलौकिक समाध का निर्माण किया गया है। इसमें दादाजी महाराज की पवित्र रज रखी गई है। 25 जनवरी को समाध सभी सत्संगियों के दर्शनार्थ खोल दी जाएगी। सत्संग दादाजी महाराज की समाध पर होगा।
प्रोफेसर माथुर ने बताया कि 25 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे से विशेष प्रार्थना सत्संग, दोपहर 12:30 बजे से विशेष आरती सत्संग, रात्रि 8:30 बजे से आरती सत्संग एवं निरंतर पाठ, 26 जनवरी को प्रातः 8:30 बजे निरंतर पाठ का समापन, दोपहर 12:30 बजे विशेष सत्संग और 27 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे से आरती सत्संग और भंडारा होगा।
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026