लखनऊ, जनवरी 2026। “थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी” (टीबीडी) ने उत्तर प्रदेश में 55° नॉर्थ व्हिस्की और नॉर्दर्न प्राइड व्हिस्की लॉन्च कर अपने होम-स्टेट विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह लॉन्च कंपनी की उत्तर भारत केंद्रित रणनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है और देश के सबसे बड़े स्पिरिट्स बाज़ारों में से एक यूपी में टीबीडी की मौजूदगी को मज़बूत करता है।
कंपनी ने इन दोनों ब्रांड्स की शुरुआत नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख जिलों से की है। दोनों व्हिस्की 750 एमएल, 375 एमएल और 180 एमएल के तीन एसकेयू में उपलब्ध होंगी। 750 एमएल पैक के लिए 55° नॉर्थ की कीमत 930 रुपये और नॉर्दर्न प्राइड की कीमत 680 रुपये तय की गई है, ताकि अलग-अलग स्वाद और बजट वाले उपभोक्ताओं को आकर्षित किया जा सके।
टीबीडी के सीईओ “वरुण गुप्ता” ने कहा कि उत्तर प्रदेश कंपनी के लिए केवल एक नया बाज़ार नहीं, बल्कि रणनीतिक रूप से बेहद अहम राज्य है। यहां व्हिस्की की खपत मजबूत है, रिटेल सिस्टम में सुधार हो रहा है और उपभोक्ता विकल्पों को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूपी कंपनी का होम-स्टेट भी है, जहां ग्रेन डिस्टिलरी और बॉटलिंग प्लांट स्थित हैं, जिससे दोनों ब्रांड्स को पहचान और स्केल दोनों मिलेंगे।
नॉर्थ इंडिया में टीबीडी की ग्रोथ रणनीति में उत्तर प्रदेश की भूमिका केंद्रीय मानी जा रही है। बड़ा वॉल्यूम, अलग-अलग प्राइस सेगमेंट और विविध उपभोक्ता प्रोफाइल यहां ब्रांड बिल्डिंग के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। कंपनी का मानना है कि यूपी में मिली सफलता सेंट्रल और वेस्ट इंडिया जैसे बड़े बाज़ारों में आगे बढ़ने का रास्ता खोलेगी।
उपभोक्ता पसंद पर बात करते हुए टीबीडी के एडवाइज़र “परितोष भंडारी” ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ग्राहक अब संतुलित स्वाद और वैल्यू-फॉर-मनी प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ रहा है। 680 रुपये की नॉर्दर्न प्राइड रोज़मर्रा के प्रीमियम सेगमेंट में फिट बैठती है, जबकि 930 रुपये की 55° नॉर्थ उन उपभोक्ताओं के लिए है जो स्मूद ब्लेंड और आधुनिक अनुभव चाहते हैं, लेकिन बहुत ऊंची कीमत नहीं चुकाना चाहते।
कंपनी ने चरणबद्ध विस्तार की योजना बनाई है। प्रदर्शन और सप्लाई की तैयारी के आधार पर आने वाले समय में अन्य जिलों में भी लॉन्च किया जाएगा। अगले 12 से 24 महीनों में टीबीडी का फोकस मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, स्थिर बिक्री और ब्रांड पहचान को और सुदृढ़ करने पर रहेगा। उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश जल्द ही कंपनी के सबसे बड़े बिक्री बाज़ारों में शामिल होगा और अन्य राज्यों में विस्तार के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा।
- राहुल गांधी की ‘त्रिपुंड तिलक’ और ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ पोस्ट से मची हलचल, बहन प्रियंका ने बताया सच - October 28, 2026
- “राम ने यादव को मारा” नाम पर संजय सिंह के सवाल, सीईओ यूपी के तीखे जवाब पर बवाल, बढ़ते विरोध के बाद मांगी माफी - October 28, 2026
- ओवैसी के मैदान में होने से सीएम योगी को होगा सीधा फायदा…यूपी चुनाव 2027 से पहले बाबा रामदेव का बड़ा बयान - October 28, 2026