उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन रामजन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में काम करने वाले एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर यह धमकी दी है। उनकी सूचना पर रामजन्मभूमि थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि धमकी किसने दी है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे रामजन्मभूमि परिसर में काम करने वाले मनोज कुमार के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। मनोज कुमार ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने अयोध्या की निर्माणाधीन रामजन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मनोज कुमार अयोध्या के एक मंदिर में रहते हैं और इस समय प्रयागराज गए हैं, जहां उन्हें यह धमकी मिली। मंदिर से जुड़े लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रामजन्मभूमि थाने की पुलिस को दी। थाने के इंचार्ज ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
इसके अलावा, अयोध्या की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ अयोध्या ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अभी यह नहीं पता चला है कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है।
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026
- आगरा के खंदौली में जुए का विरोध करने पर दबंगों का तांडव: पति को बेरहमी से पीटा, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी नहीं बख्शा - October 30, 2026
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026