नई दिल्ली। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ‘द केरल स्टोरी’ का समर्थन किया है और कहा है कि जिन लोगों को फिल्म की रिलीज के दिक्कत है वो लोग खुद आतंकवादी हैं.
कंगना ने उन लोगों की आलोचना की है जिन्होंने फिल्म के खिलाफ बोला है. सुदीप्तो सेन की फिल्म का साथ देते हुए कंगना ने कहा है कि हाई कोर्ट, गृह मंत्रालय और पूरी दुनिया ISIS को आतंकवादी बता रही है. ऐसे में अगर आपको फिल्म से दिक्कत है तो आप खुद आतंकवादी हैं.
एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची कंगना रनौत ने केरल स्टोरी फिल्म को लेकर कहा कि ये फिल्म किसी धार्मिक समुदाय को नहीं, बल्कि एक आतंकी संगठन को टारगेट कर रही है. कंगना ने कहा कि ‘मैंने ये फिल्म नहीं देखी, लेकिन फिल्म पर बैन लगाने की पूरी कोशिश की गई. जब हाई कोर्ट ने कह दिया कि फिल्म पर बैन नहीं लगाया जा सकता. मुझे लगता है कि ये फिल्म किसी एक को नहीं बल्कि सिर्फ आईएसआईएस को गलत बता रही है ना? अगर हाई कोर्ट ऐसा कह रही है तो सही है ना. ISIS एक आतंकवादी संगठन है. ऐसा मैं नहीं बल्कि पूरी दुनिया कह रही है.
कंगना ने द केरल स्टोरी के आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा- ‘अगर आपको लगता है कि वो टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन नहीं है तो जाहिर सी बात है फिर आप भी टेररिस्ट ही हैं. अगर आप सोचते हैं एक आतंकवादी संगठन, एक आतंकवादी नहीं है तो फिल्म से ज्यादा आप एक बड़ी समस्या हैं जिसके बारे में आपको पहले सोचना चाहिए कि आप लाइफ में कहां खड़े हैं.’
हालांकि इसके बाद कंगना ने ये भी कह दिया कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा ये तो सिंपल गणित है. आपको बता दें कंगना रनौत किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने में पीछे नहीं रहतीं. द केरल स्टोरी को लेकर काफी बवाल मचा था. फिल्म को 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. बात करें कंगना की अगली फिल्म की तो एक्ट्रेस इमरजेंसी फिल्म में नज़र आएंगी. इस फिल्म के साथ कंगना डायरेक्शन में भी कदम रखने जा रही हैं.
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026