मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री कर दिया है. शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका एलान किया है.
एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की एक चुनावी रैली में देश में ‘आतंकवादी साजिशों’ को सामने लाने के लिए इस फिल्म की तारीफ़ की थी. इसके बहाने उन्होंने कांग्रेस पर हमला भी किया था.
चौहान ने ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का एलान करते हुए कहा, “हमने मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन के ख़िलाफ़ पहले ही कानून बना दिया था. चूंकि ये फिल्म जागरूकता फैलाती है, इसलिए इसे हर किसी को देखना चाहिए. बच्चों, उनके माता पिता और बेटियों को ये फिल्म देखनी चाहिए.”
यही वजह है कि मध्य प्रदेश सरकार इस फिल्म को टैक्स फ्री का दर्जा दे रही है.
चौहान ने कहा कि ये फिल्म ‘लव जिहाद’, धर्मांतरण, आतंकवाद और इसके ‘छिपे चेहरे’ को बेनकाब करती है.
उन्होंने कहा, “फिल्म ये बताती है कि बेटियां किस तरह लव जेहाद के जाल में फंस कर अपनी जिंदगी बरबाद कर रही हैं. भावनाओं में बह कर वे अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही हैं. ये फिल्म आतंकी साजिश को भी बेनकाब करती हैं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक की एक चुनावी रैली में केरल का जिक्र करते हुए कहा था, “केरल मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों से भरा देश का इतना खूबसूरत राज्य है. ‘केरला स्टोरी’ राज्य में आतंकी साजिशों को सामने लाती है.”
- आगरा में मनेगी सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती: ‘सबसे ऊंचे सरदार’ थीम पर कोठी मीना बाजार में प्रज्वलित होंगे सैकड़ों दीपक - October 29, 2026
- आगरा में करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं: बेकाबू कार ने परिवार को रौंदा, मां और 2 साल के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत - October 29, 2026
- आगरा में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद: UPSSSC PET परीक्षा के चलते जिला प्रशासन का आदेश - October 29, 2026