मिलेट्स को मोटे अनाज की श्रेणी में रखा गया है. हेल्थ के लिहाज से मिलेट्स बेहद फायदेमंद माने गए हैं. आपको बता दें कि मिलेट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये लंबे समय तक आपका पेट भरा रखते हैं, जिसके चलते आप ओवर ईटिंग की समस्या से बच जाते हैं. वजन घटाने के लिए भी मिलेट्स काफी फायदेमंद हो सकते हैं.
मिलेट्स प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज फॉस्फोरस, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भी खजाना माने जाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं मिलेट्स का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है
बाजरा
बाजरा फाइबर से भरपूर होता है जिससे आपका पेट साफ रहेगा और आप धीरे-धीरे वजन कम कर सकते हैं. बाजरा प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी और आयरन का सबसे बढ़िया सोर्स है. अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल करने में फायदा मिलेगा.
क्विनोआ
क्विनोआ भी आपकी वेट लॉस जर्नी के लिए परफेक्ट फूड ऑप्शन है. इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसे खाने से आपके शरीर में एनर्जी लेवल बना रहेगा. यही नहीं, ये बार-बार भूख लगने की समस्या को दूर करता है.
जौ
जौ में फाइबर और विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती है. जौ तासीर में भी ठंडी होती है, इस वजह से ये हमारे पाचन के लिए भी फायदेमंद है. जौ को डाइट में शामिल करने से वजन कम करने में मदद मिलती है.
रागी
रागी खाने में बेहद हेल्दी मानी जाती है. ज्यादातर लोग रागी का इस्तेमाल डोसा, रोटी और चीला बनाने में करते हैं. रागी में कैल्शियम, आयरन, और फाइबर मौजूद होता है. ये डायबिटीज के लोगों के लिए तो फायदेमंद हैं ही इसके साथ ही ये वेट लॉस में भी काफी फायदेमंद हैं.
– एजेंसी
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026