Allahabad University Professor: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने भगवान श्रीराम को लेकर अपमान जनक टिप्पणी की है। असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यदि आज प्रभु श्री राम होते तो मैं ऋषि शम्भुक का वध करने के लिए उनको आईपीसी की धारा-302 के तहत जेल भेजता।’ प्रोफेसर की इस विवादित टिप्पणी पर उनके खिलाफ विहिप ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, विहिप के जिला संयोजक शुभम ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम कुमार के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रविवार शाम एफ़आईआर दर्ज कराई है। प्रोफेसर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए व 295ए और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर में कहा गया है कि डॉ. विक्रम कुमार ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) एकाउंट पर देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। डॉ. विक्रम ने देवता को जेल भेजने की बात लिखी है। इस दौरान विहिप के पदाधिकारियों ने तत्काल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम कुमार पर आरोप है कि उनकी इस टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज में रोष बढ़ रहा है। इसके अलावा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उनके एक्स पर लिखे मैसेज का स्क्रीन शॉट भी पुलिस को सौंपा गया है। वहीं, डॉ. विक्रम कुमार की पोस्ट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोपी प्रोफेसर ने मांगी मांफी
दूसरी तरफ आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम ने अपनी टिप्पणी के लिए मांफी मांगी है। उनका कहना है कि मैंने बच्चों में विज्ञान की तार्किकता बढ़ाने के लिए यह बात कही। इससे यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा हो तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026