लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। अगले दो दिनों के लिए बारिश होने की संभावना नहीं है। इससे प्रदूषण के बढ़ने की आशंका है। आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 165 है, जो संतोषजनक नहीं माना जाता है। वहीं तखनऊ में यह तीन सौ से अधिक है। ऐसे में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। उसके बाद फिर प्रदेश में बारिश हो सकती है।
यदि बारिश होगी तो एक्यूआई का स्तर गिरेगा। वहीं, तापमान में भी लगातार बदलाव जारी है। अभी तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। जिसके चलते रात में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई थी, लेकिन अब फिर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे लुढ़क गया है। आगरा में तापमान आज सुबह लगभग 12 डिग्री सेल्सियस था। फिलहाल प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट नहीं है। हालांकि, घना कोहरा छाने की चेतावनी लगातार जारी है।
आज पूरे प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 26 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही घना कोहरा छाने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 27 दिसंबर से प्रदेश का मौसम फिर से बदल सकता है। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। फतेहपुर जिले में सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में 9, बुलंदशहर में 9 और नजीबाबाद में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है, जबकि मुरादाबाद में 9.7 और गोरखपुर में 9.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बाराबंकी में 18.5, बहराइच में 18, कानपुर शहर में 18.8, अयोध्या में 18 और उरई में 19.8 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 13.5 न्यूनतम और 19.6 अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में हुआ बदलाव - November 28, 2026
- राहुल गांधी का परिसीमन व 850 सीटों पर बड़ा हमला: बोले- “इलेक्टोरल मैप बदलकर फायदा लेना चाहती है BJP, यह लोकतंत्र को खत्म कर देगा” - November 28, 2026
- संविधान गौरव दिवस पर शारदा यूनिवर्सिटी में बोले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: “पीएम मोदी ने जनहित में किए ऐतिहासिक संवैधानिक बदलाव” - November 28, 2026