लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एंव सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बिना नाम लिए भाजपा व योगी सरकार को जमकर घेरा। कहा कि मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी शिवलिंग है। इसकी भी खोदाई होनी चाहिए। सपा मुखिया ने योगी का नाम लिए बिना कहा कि उनके हाथ में विकास की नहीं, विनाश की रेखाएं हैं। कभी भी उनके हाथ की रेखाएं देख लेना। यह प्रदेश को कर्ज में डुबोकर जाएंगे। 2027 में सरकार का खजाना खाली करके जाएंगे।
सपा प्रमुख ने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे न लगे तो कुंभ मेले में अव्यवस्था की पूरी पोल खोल देंगे। कुंभ में आने का किसी को आमंत्रण नहीं दिया जाता है, लोग स्वय कुंभ में आते हैं। सरकार ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे कुंभ से पहले शुरू हो जाएगा। क्या यह चालू हुआ?
उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार की साजिशों को पीडीए समझ चुका है। आम चुनाव में जवाब देगा। कहा कि भाजपा आगामी चुनाव के बाद नीतीश को बिहार का सीएम नहीं बनाएगी। अदाणी से बड़ा संभल में इंसानी जिंदगियां जाने का मुद्दा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ धार्मिक सीएम तो हैं, पर विजिनरी (दूरगामी सोच वाले) नहीं। सपा सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से मॉडल पेश किए। पीडीए यानी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक या कहें पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग सपा के साथ हैं। वे देख रहे हैं कि किस तरह से आरक्षण पर डाका डाला जा रहा है। संविधानिक मूल्यों को किनारे किया जा रहा है।अखिलेश ने कहा कि यहां ईवीएम के कारण हारने वाले को हार का एवं जीतने वाले को जीत का विश्वास नहीं होता है। इसलिए हम मांग करते हैं कि बैलेट से ही चुनाव कराया जाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव लाने का काम करेगी। श्री यादव ने हमें खुशी है इस बात की कि जर्मनी जैसे संपन्न देश में हमें एक मित्र मिले हैं जिनसे लगातार हम संपर्क कर करके दूरियां कम करेंगे। कहा कि जर्मनी में मैंने सोचा था कि जब यहां पर इतनी अच्छी सड़क बन सकती है तो कम से कम इसके बराबर की उत्तर प्रदेश में हम लोग सड़के बनाने का काम करेंगे। जब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलते हैं तो वह दुनिया की बेहतरीन सड़कों में दिखाई देती है।
अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है: शिवपाल
सपा महासचिव शिवपाल ने कहा कि देश में ऐसा काम करना है कि 2027 का मिशन सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। हम समाजवादियों से कहेंगे कि हम लोगों का केवल 2027 का मिशन है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बने।
जर्मनी के अंदर जो भी ऑपर्च्युनिटी हैं उनको आईडेंटिफाई करके इंडिया और लखनऊ के अंदर लेकर आएं : जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज
जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज ने कहा कि जर्मनी के अंदर जो भी ऑपर्च्युनिटी हैं उनको आईडेंटिफाई करके इंडिया और लखनऊ के अंदर लेकर आएं, उस पर हम काम कर रहे हैं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप, छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, कुलपति ने जांच के दिए आदेश - October 27, 2025
- Agra News: फतेहपुरसीकरी में होटल पर युवकों पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, घटना CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी - October 27, 2025
- डॉन पलथारा की अगली फिल्म में नजर आएंगी पार्वती थिरुवोथु, दिलीश पोथन संग करेंगी पहली बार स्क्रीन शेयर - October 27, 2025