film festival agra

युवा पीढ़ी OTT प्लेटफार्म पर फिल्मे देखे और गलत Film का विरोध करे

ENTERTAINMENT

विश्व संवाद केन्द्र न्यास ब्रज प्रान्त ने फिल्म और राष्ट्र निर्माण विषय पर कराई गोष्ठी

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, Bhrarat, India. विश्व संवाद केन्द्र न्यास ब्रज प्रान्त आगरा द्वारा फिल्म और राष्ट्र निर्माण विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कहा गया कि युवा पीढ़ी ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में देखे। अच्छी फिल्मों का समर्थन तो गलत फिल्मों का विरोध करे। भारतीय संस्कृति के खिलाफ बनने वाली फिल्मों का समाज प्रतिकार करेगा तो सिस्टम बदलेगा। अब भारत के युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। यह गोष्ठी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में हुई।

मुख्य वक्ता के रूप में अभिनेता व भारतीय चित्र साधना ट्रस्ट के न्यासी अरुण अरोड़ा ने कहा कि हमारे देश के युवाओं को 1947 की विभीषिका पता होनी चाहिए। देश में हुई त्रासदी सबको पता होनी चाहिए। देश में फिल्मों का चलन शुरू करने वाले दादा साहब फाल्के थे। दादा साहब की सारी फिल्में समाज जागरण के लिए थी। युवा पीढ़ी को फिल्में देखनी चाहिए। OTT प्लेफॉर्म पर भी देखनी चाहिए। अच्छी चीजों को स्वीकार करना चाहिए और गलत का विरोध करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिनेमा सॉफ्ट पॉवर है। सॉफ्ट पॉवर के माध्यम से हॉलीवुड ने अपने आप को सबसे सुपर दिखाया। सुपरमैन उसी का उदाहरण है। भारतीय फिल्मों में भी ऐसा होना चाहिए। युवा पीढ़ी को अच्छे कन्टेन्ट पर फिल्म और रील बनानी चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी ने कहा कि भारत को भारत के रूप में और भारत की बात जन-जन के मन में पहुंचे, इसके लिए ऐसे कार्य समाज जागरण के लिए होते रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि केएमआई के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने कहा कि अनेक आक्रमणों के बाद भी हमारी हस्ती मिटती नहीं है। इसका कारण हमारी संस्कृति, धरोहर और धरोहर है। इसको संरक्षित करने में अनेक महानुभाव लगे हुए है। संघ कार्यकर्ता उनमें से एक है। फिल्म मन मस्तिषक पर गहरा प्रभाव डालती है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाज सेवी और जूता निर्यातक पीके गुप्ता ने कहा कि फिल्म केवल पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि समाज में अच्छाई दिखाने के लिए बने। कार्यक्रम की प्रस्तावना बज प्रान्त आरएसएस के प्रचार प्रमुख केशव शर्मा ने रखी। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद विश्व संवाद केन्द्र के मन्त्री डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने दिया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सहप्रचार प्रमुख ब्रजप्रांत कीर्ति कुमार, अशोक कुलश्रेष्ठ, रघुनन्दन पाराशर, मुकेश शर्मा, मधुकर चतुर्वेदी, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, डॉ. ब्रजेश रावत, मनमोहन निरंकारी विभाग प्रचार प्रमुख, महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा, यश, अभिषेक जैन व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केसर सिंह (पूर्वी महानगर प्रचार प्रमुख आरएसएस) ने किया।

इससे पूर्व विश्व संवाद केन्द्र न्यास द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन भी किया गया। अरुण अरोड़ा, कृपा शंकर जी, पदम जी  और केशव जी ने संबोधित किया। यूपी में होने वाले 3 फिल्म फेस्टिवल के बारे में जानकारी दी। प्रेसवार्ता में आगामी फिल्म महोत्सव व राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया गया।

नोटः यह समाचार विज्ञप्ति आधारित है।

इस बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-

Dr. Bhanu Pratap Singh